राज्य के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार, 15 तक होगी मानसून की विदाई

राज्य के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार, 15 तक होगी मानसून की विदाई

झारखंड में मौसम अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है। रांची समेत राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक यानी 11 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अक्टूबर से आकाश साफ रहेगा और इसके साथ ही राज्य से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 से 16 अक्टूबर के बीच झारखंड से मानसून पूरी तरह लौट जाएगा। फिलहाल कोई नया मौसमी सिस्टम विकसित नहीं हो रहा है, इसलिए दीपावली और छठ पर्व के दौरान मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है। दीपावली के बाद राज्य में हल्की ठंड का असर महसूस होने लगेगा, जो नवंबर के पहले सप्ताह से धीरे-धीरे बढ़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। रांची का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अक्टूबर की शुरुआत से अब तक झारखंड में सामान्य से करीब 75% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक राज्य में 66.7 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य औसत 38 मिमी है। यानी इस बार अक्टूबर में लगभग दोगुनी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। धनबाद के पंचेत में सबसे अधिक 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान गोड्डा में 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान लातेहार में 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दुर्गा पूजा के दौरान रांची में लगातार हुई बारिश से जनजीवन कुछ दिनों तक प्रभावित रहा, लेकिन अब मौसम खुलने के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। दीपावली की तैयारियों में लोग जुटे हैं — घरों की सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट जोरों पर है। बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। व्यापारी भी खुश हैं क्योंकि साफ मौसम के चलते इस बार दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM