विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज

'राइज एंड फॉल 2' में तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना इरीना संग खास बॉन्ड देखने को मिला। तेज प्रताप यादव और इरीना के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें हो रही थी। अब तेजू भैया ने शो से निकलने के बाद इरीना संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। 

 विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज

वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' से तेज प्रताप यादव बाहर आ गए हैं। शो में उन्होंने खूब धमाल मचाया, हालांकि कोर्ट में चल रहे मामलों की वजह से तेज प्रताप यादव को बीच में ही 'राइज एंड फॉल 2' छोड़ना पड़ा। शो से विदा लेते हुए तेजू भैया इमोशनल भी हुए। इतना ही नहीं उनके जाने पर स्वरा भास्कर और इरीना रुदाकोवा भी रो पड़ीं।   

'राइज एंड फॉल 2'  से विदा लेते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरी कुछ मजबूरियों की वजह से मुझे यहां से जाना पड़ेगा। राइज एंड फॉल में आने पर हमें लगा था कि नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा।  मुझे यहां सभी लोगों ने प्यार दिया।  दो हफ्ते शो में रहा।  मैं स्वरा भास्कर को अपनी बहन मानता हूं।  वहीं शो में तेज प्रताप यादव को सभी साथियों का प्यार मिला।   

'राइज एंड फॉल 2' में उनका विदेशी हसीना इरीना संग खास बॉन्ड देखने को मिला। वो अक्सर इरीना संग फ्लर्ट करते दिखते थे। शो में तेज प्रताप संग खास बॉन्ड देखने को मिला था। दोनों एक दूसरे संग शो में फ्लर्ट करते हुए भी दिखाई देते थे। तेज प्रताप के शो से बाहर निकलने पर इरीना रुदाकोवा रो पड़ीं।  

तेज प्रताप यादव और इरीना के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें हो रही थी। अब तेजू भैया ने शो से निकलने के बाद इरीना संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। अब उन्होंने इरीना संग अपने रिश्ते का सच बताया है। एक समाचार एजेंसी संग बातचीत में तेज प्रताप ने कहा- शो में इरीना जी से मेरी अच्छी दोस्ती रही। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं उनसे प्यार करने के लिए वहां गया था। इस तरह का माहौल ना बनाया जाए, क्योंकि वहां सभी लोगों से मेरी जान-पहचान रही है।  

तेज प्रताप  ने आगे कहा-दोस्त के तौर पर हम लोग बातें करते थे। इसमें स्पेशल क्या है? नॉर्मल लोग भी दोस्त बनते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि उनसे हम दोस्ती कर रहे हैं, तो उनसे प्यार ही कर लेंगे और उन्हें गुलाब दे देंगे। अभी मेरा पहला केस खत्म नहीं हुआ। हम दूसरे केस में लग जाएंगे क्या?' तेज प्रताप ने कहा-मैं वहां तंग आ गया था. मैंने सभी लोगों से कहा था कि मैं जा रहा हूं। मैंने इरीना को भी कहा था कि मैं अब यहां नहीं रहूंगा। 

Trending News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
Oct 14, 2026, 4:50:00 PM
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
Oct 14, 2026, 4:35:00 PM
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 14, 2026, 4:29:00 PM
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
Oct 14, 2026, 4:11:00 PM
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM