बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति

बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति

पटना: भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार भाजपा के संगठन सह-प्रभारी रोहन गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बिहार के सह-प्रभारी बनने के बाद रोहन गुप्ता की बिहार में  यह पहली संगठनात्मक बैठक थी। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन की पूरी ताकत लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, जनसंपर्क अभियान में तेजी और चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में सफलता का आधार है।

बैठक का प्रमुख केंद्र बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे चुनाव रहे। इन सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं ने चुनाव में बेहतर समन्वय, संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को गति देने को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और संजय सिंह टाइगर, विधानसभा में मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, उप सचेतक रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद जीवन कुमार, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और सरोज रंजन पटेल सहित अनेक विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष तथा पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा चुनावी तैयारियों को धार देने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में अनुकूल माहौल बनाने के लिए संगठन की सामूहिक शक्ति का प्रभावी उपयोग करने पर चर्चा की। बैठक को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और एनडीए की जीत के लक्ष्य को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले बिहार संगठन के सह प्रभारी बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर रोहन गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Trending News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
Oct 14, 2026, 4:50:00 PM
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
Oct 14, 2026, 4:35:00 PM
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 14, 2026, 4:29:00 PM
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
Oct 14, 2026, 4:11:00 PM
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM