शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल

बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर बिहार कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।

शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल

पटना: बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर बिहार कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी  कृष्णा अल्लावरू एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम 15 से 17 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर जाएंगे। इस दौरान वे विभिन्न जिलों के पीसीसी प्रभारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दौरे के पहले दिन 15 अक्टूबर को दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिलों के पीसीसी प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा प्रमुख कांग्रेसजन शामिल होंगे। बैठक में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। दूसरे दिन 16 अक्टूबर को पूर्णिया जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक होगी। इसमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिलों के पीसीसी प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रमुख कांग्रेसजन भाग लेंगे। 

तीसरे दिन 17 अक्टूबर को भागलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई एवं खगड़िया जिलों के पीसीसी प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा प्रमुख कांग्रेसजन शामिल होंगे। इस बैठक में भी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा तथा आगे की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा।

बिहार कांग्रेस का यह तीन दिवसीय दौरा आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने, जिला स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में होने वाली इन बैठकों के जरिए विभिन्न जिलों के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर साझा रणनीति बनाने पर जोर रहेगा।

Trending News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
Oct 14, 2026, 4:50:00 PM
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
Oct 14, 2026, 4:35:00 PM
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 14, 2026, 4:29:00 PM
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
Oct 14, 2026, 4:11:00 PM
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM