दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल से जमानत पर मुक्त लोगों को थाने में बुलाकर कड़ा निर्देश
दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जमुई जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर टाउन थाना द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जमुई : दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जमुई जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर टाउन थाना द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जमुई मुख्यालय के टाउन थाने में जेल से जमानत पर बाहर आए सभी व्यक्तियों को आवश्यक पूछताछ एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाने पर बुलाया गया।
टाउन थाना में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी की उपस्थिति दर्ज की गई
टाउन थाना में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी की उपस्थिति दर्ज की गई व उन्हें कड़ी हिदायत दी गई कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या अशांति फैलाने की कोसिस न करें और इन सब चीजों से बचें। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर यह एक रूटीन प्रक्रिया है - टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार
टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर यह एक रूटीन प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। इस दौरान सभी लोगों ने थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। गौरतलब है कि दुर्गा पूजा को लेकर जिले भर में पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ और निगरानी की कार्रवाई की जा रही है।
जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट













