56 करोड़ की साइबर ठगी की साजिश नाकाम, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतिहारी साइबर थाना की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर नौ संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

56 करोड़ की साइबर ठगी की साजिश नाकाम, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतिहारी साइबर थाना की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर नौ संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। 

सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 13 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोतिहारी साइबर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराधियों का एक गिरोह बड़े पैमाने पर साइबर ठगी की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से नौ संदिग्ध साइबर अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अज्ञात बैंककर्मियों की मदद से कॉरपोरेट बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल करते थे। इसमें खाताधारकों का नाम, यूजर आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक खाते में उपलब्ध राशि का विवरण शामिल था। इसके बाद अपराधी संबंधित मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर बैंकिंग खाते को हैक कर लेते थे।

आरोपी OTP के जरिए नेट बैंकिंग में लॉगिन करते थे - पुलिस

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओटीपी के जरिए नेट बैंकिंग में लॉगिन करते थे और फिर रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर की मदद से दुबई में बैठे साइबर अपराधियों के खातों में रकम ट्रांसफर कर देते थे। इसके बाद दुबई में बैठे अपराधी ट्रांसफर की गई राशि का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा काटकर बाकी रकम को यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से अलग-अलग खातों में मंगवाते थे। बाद में इस रकम को नकद या अपने बैंक खातों में प्राप्त किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह की नजर कैंप सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते पर थी। इस खाते में करीब 56 करोड़ रुपए उपलब्ध थे। अपराधियों ने 12 अक्टूबर की रात खाते में मौजूद पूरी राशि को अपने खातों में ट्रांसफर करने की योजना बनाई थी। 

पुलिस की कार्रवाई से पहले ही इस साजिश का खुलासा हो गया

हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से पहले ही इस साजिश का खुलासा हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए। गिरफ्तार सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मोतिहारी साइबर थाना में कांड संख्या 153/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
Oct 14, 2026, 4:11:00 PM
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM
तेजस्वी तो नहीं मीसा पहुंच गई मृतक परिवार से मिलने, सम्राट को बताया अंगूठा छाप, अनपढ़, जाहिल व गंवार
तेजस्वी तो नहीं मीसा पहुंच गई मृतक परिवार से मिलने, सम्राट को बताया अंगूठा छाप, अनपढ़, जाहिल व गंवार
Oct 14, 2026, 3:36:00 PM
 विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज
विदेशी इरीना संग रिश्ते पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, शो से बाहर निकलने पर खोला राज
Oct 14, 2026, 3:30:00 PM
 दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल से जमानत पर मुक्त लोगों को थाने में बुलाकर कड़ा निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल से जमानत पर मुक्त लोगों को थाने में बुलाकर कड़ा निर्देश
Oct 14, 2026, 3:08:00 PM