सोशल मीडिया पर वायरल प्रेस रिलीज, सोमा मुंडा ह*त्याकांड मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल प्रेस रिलीज, सोमा मुंडा ह*त्याकांड मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

खूंटी जिले में हुए पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है। इस बार वजह बना है कुख्यात राहुल सिंह गैंग की ओर से कथित रूप से जारी एक प्रेस बयान, जो “आजाद सरकार” के नाम से सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, इस बयान की प्रामाणिकता को लेकर अब तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वायरल बयान में संगठन ने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। गैंग का दावा है कि अब तक घटना में शामिल वास्तविक शूटर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बयान के अनुसार, जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, वे निर्दोष हैं और सभी गरीब आदिवासी परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। संगठन ने आरोप लगाया है कि असली दोषियों को बचाने के लिए निर्दोष लोगों को मामले में फंसाया जा रहा है।

बयान में यह भी कहा गया है कि संगठन इस मुश्किल घड़ी में सोमा मुंडा के परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष, गहन और पारदर्शी जांच कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

प्रेस बयान में चेतावनी भरी भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें कहा गया है कि यदि पुलिस समय रहते असली अपराधियों तक नहीं पहुंचती, तो संगठन स्वयं सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

उधर, इस वायरल बयान पर पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्याकांड की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM