पलामू : चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र की हकीकत जांचने पहुंची नीति आयोग टीम, स्वास्थ्य सेवाओं की हुई पड़ताल

पलामू : चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र की हकीकत जांचने पहुंची नीति आयोग टीम, स्वास्थ्य सेवाओं की हुई पड़ताल

पलामू जिले के चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज नीति आयोग की एक टीम ने अचानक पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, संचालन व्यवस्था और प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों की स्थिति को बारीकी से जांचा।

निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान की प्रगति, संस्थागत प्रसव के आंकड़े, परिवार नियोजन कार्यक्रमों की उपलब्धियां और पोषण अभियान के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत के बीच सामंजस्य का परीक्षण करते हुए सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), प्रखंड डेटा प्रबंधक (BDM) और ब्लॉक अकाउंट मैनेजर (BAM) समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।

निरीक्षण के अंत में नीति आयोग की टीम ने अब तक किए गए कार्यों पर संतोष जताया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें तय लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Trending News

उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
Aug 10, 2026, 8:37:00 PM
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
Aug 10, 2026, 8:04:00 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
Aug 10, 2026, 7:55:00 PM
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
Aug 10, 2026, 7:42:00 PM
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
Aug 10, 2026, 7:30:00 PM
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
Aug 10, 2026, 7:22:00 PM
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
Aug 10, 2026, 7:13:00 PM
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
Aug 10, 2026, 6:57:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
Aug 10, 2026, 6:52:00 PM
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
Aug 10, 2026, 6:41:00 PM