भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक मंथन, नई टीम की पहली बैठक में तय हुई आगे की रणनीति

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक मंथन, नई टीम की पहली बैठक में तय हुई आगे की रणनीति

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भाग लिया और नई टीम के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की।

गौरतलब है कि हाल ही में 28 मार्च 2026 को प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई थी। इसके बाद यह पहला अवसर था जब नवगठित टीम एक साथ बैठकर संगठनात्मक दिशा और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श के लिए जुटी।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के वैचारिक पुरोधाओं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर बल दिया। नई टीम से अपेक्षा जताई गई कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Trending News

सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
Sep 06, 2026, 9:58:00 AM
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
Sep 06, 2026, 9:39:00 AM
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM