अब निलंबन की हर कार्रवाई की रिपोर्ट झारखंड पुलिस मुख्यालय को भेजना अनिवार्य

अब निलंबन की हर कार्रवाई की रिपोर्ट झारखंड पुलिस मुख्यालय को भेजना अनिवार्य

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ की जाने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर सख्ती दिखाई है। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि निलंबन से जुड़े मामलों की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासनिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिसे लेकर अब नए निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को यदि किसी कारणवश निलंबित किया जाता है, तो उससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट और आदेश की प्रति मुख्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। इसमें जिला स्तर या किसी इकाई द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश की कॉपी भी शामिल होगी, जिसे तत्काल प्रभाव से मुख्यालय को प्रेषित करना होगा।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि कई मामलों में यह देखा गया है कि जिलों या अन्य इकाइयों में कार्रवाई तो कर दी जाती है, लेकिन उसकी सूचना समय पर साझा नहीं की जाती। इससे विभागीय समन्वय में दिक्कतें आती हैं और प्रशासनिक कार्यों की गति प्रभावित होती है।

यह दिशा-निर्देश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के आदेश पर जारी किया गया है। मुख्यालय ने सभी जिलों, इकाइयों और वाहिनियों को निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया जा सके।

Trending News

सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
Sep 06, 2026, 9:58:00 AM
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
Sep 06, 2026, 9:39:00 AM
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM