निकाय चुनाव 2026 : नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने तय किये निर्वाची पदाधिकारी और कक्ष

निकाय चुनाव 2026 : नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने तय किये निर्वाची पदाधिकारी और कक्ष

रांची जिले में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सभी पदों के लिए निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रत्याशी किस स्थान पर जाकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

मेयर पद के लिए व्यवस्था
रांची नगर निगम के मेयर पद के उम्मीदवारों के नामांकन की जिम्मेदारी परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) संजय कुमार भगत को सौंपी गई है। मेयर पद के सभी प्रत्याशी समाहरणालय के बी-ब्लॉक स्थित कक्ष संख्या 413 में अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।

नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया समाहरणालय के ब्लॉक-ए में संपन्न होगी। वार्डों के अनुसार अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन समाहरणालय भवन के ब्लॉक-ए स्थित कक्ष संख्या जी-12 में लिया जाएगा। इस पद के लिए विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

वार्डवार निर्वाची पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • पद / वार्डनिर्वाची पदाधिकारीपदस्थापन
    मेयरसंजय कुमार भगतपरियोजना निदेशक, आईटीडीए
    वार्ड 1–6दिलीप कुमारसहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
    वार्ड 7–12मोनिया लतासहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
    वार्ड 13–18मो. अनिशअंचल अधिकारी, ईटकी
    वार्ड 19–24ज्योति वंदना कुजूरसहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
    वार्ड 25–30अमृता खाखासहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
    वार्ड 31–36अमित भगतअंचल अधिकारी, कांके
    वार्ड 37–41कमल किशोर सिंहअंचल अधिकारी, नामकुम
    वार्ड 42–47नितीन शिवम गुप्ताअंचल अधिकारी, अरगोड़ा
    वार्ड 48–53प्रणव अंबष्टअंचल अधिकारी, खलारी

    बुंडू नगर पंचायत – निर्वाची पदाधिकारी सूची

    वार्डनिर्वाची पदाधिकारीपदस्थापन
    वार्ड 1–6मनोज कुमार महथाअंचल अधिकारी, सोनाहातु
    वार्ड 7–13अशोक कुमारप्रखंड विकास पदाधिकारी, राहे

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM