चाईबासा में माओवादी नेटवर्क को करारा झटका, मुठभेड़ के बाद पहली बार पहुंचेंगी DGP तदाशा मिश्रा

चाईबासा में माओवादी नेटवर्क को करारा झटका, मुठभेड़ के बाद पहली बार पहुंचेंगी DGP तदाशा मिश्रा

झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा शनिवार को चाईबासा के दौरे पर रहेंगी। 13 इनामी समेत कुल 17 नक्सलियों के मारे जाने के बाद यह उनका पहला चाईबासा दौरा होगा। इस दौरान डीजीपी नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति की समीक्षा करेंगी और मीडिया को विस्तृत जानकारी देंगी।

गौरतलब है कि चाईबासा जिले के छोरानागरा और करीबुरू थाना क्षेत्रों में स्थित कुमडी व बहादा जंगलों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मेघाबुरू’ के तहत नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में 13 इनामी नक्सलियों सहित 17 माओवादी ढेर कर दिए गए, जिन पर कुल 4.49 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से पहले 15 नक्सलियों के शव बरामद किए। इसके बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो शुक्रवार सुबह तक चला। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो और नक्सलियों के शव मिलने की पुष्टि हुई।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल पर नक्सलियों का एक बड़ा और संगठित दस्ता मौजूद था। अनुमान है कि इस समूह में माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा और केंद्रीय कमेटी के सदस्य असीम मंडल समेत 20 से अधिक नक्सली शामिल थे।

सारंडा के दुर्गम जंगलों में चले इस अभियान के दौरान करीब 37 घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। लगातार चली मुठभेड़ को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी अधिक हो सकती है। वहीं, कुछ हार्डकोर नक्सलियों के अब भी जंगलों में छिपे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM