झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम विभागों के सचिव बदले गये

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम विभागों के सचिव बदले गये

राज्य सरकार ने लंबे अंतराल के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभागीय सचिवों और कई आईएएस अधिकारियों का व्यापक तबादला किया है। इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों को सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार, अपर मुख्य सचिव (पेयजल एवं स्वच्छता) मस्तराम मीणा को सदस्य, राजस्व परिषद के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश शर्मा को खाद्य आपूर्ति विभाग का सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग के सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग की कमान सौंपी गई है।

सरकार ने ग्रामीण विकास सचिव श्रीनिवासन को ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त करते हुए उन्हें झारखंड ऊर्जा विकास निगम और बिजली वितरण निगम के सीएमडी पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।

गौरतलब है कि ऊर्जा सचिव और ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी का पद पिछले चार महीनों से रिक्त था। इस पद पर नियुक्ति को लेकर हाल ही में मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद अब सरकार ने इस दिशा में फैसला लेते हुए पदस्थापन कर दिया है।

राज्य सरकार द्वारा स्थानांतरित किए गए अन्य अधिकारियों की विस्तृत सूची नीचे जारी की गई है।

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM