महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के निधन पर CM हेमंत ने जताया शोक, मरांग बुरु से की आत्मा की शांति की प्रार्थना

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के निधन पर CM हेमंत ने जताया शोक, मरांग बुरु से की आत्मा की शांति की प्रार्थना

महाराष्ट्र की राजनीति को मंगलवार सुबह एक गहरा झटका लगा, जब उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में हुए विमान हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। इस दर्दनाक घटना के बाद राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है। विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने इसे न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2026 की सुबह अजित पवार का निजी चार्टर्ड विमान पुणे के बारामती हवाई पट्टी पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अजित पवार उस दिन बारामती में जिला परिषद चुनाव से जुड़े कई कार्यक्रमों और जनसभाओं में भाग लेने वाले थे, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

इस दुखद घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि बारामती में हुए प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार का असमय जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि पूरे देश में अजित पवार के आकस्मिक निधन पर शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM