झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सख्ती, के. रवि कुमार ने जिलों को दिए त्वरित सत्यापन के निर्देश

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सख्ती, के. रवि कुमार ने जिलों को दिए त्वरित सत्यापन के निर्देश

झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्यापन व अपडेट का कार्य तय समयसीमा के भीतर गंभीरता से पूरा किया जाए।

बैठक के दौरान के. रवि कुमार ने बताया कि देश के कई राज्यों में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण चल रहा है। इसी क्रम में झारखंड से संबंधित मतदाताओं के दस्तावेज अन्य राज्यों से सत्यापन के लिए भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे दस्तावेजों का तत्काल परीक्षण कर संबंधित राज्यों को समय पर रिपोर्ट भेजी जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में पुनरीक्षण की औपचारिक शुरुआत से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पैतृक मैपिंग (पैरेंटल मैपिंग) के साथ-साथ अनुपस्थित, स्थानांतरित, हटाए जाने योग्य तथा डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान और जांच को प्राथमिकता देने की बात कही, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित रहे।

फोटो गुणवत्ता पर खास ध्यान, धुंधली तस्वीरें नहीं होंगी स्वीकार

बैठक में मतदाता पहचान पत्र में दर्ज फोटो की गुणवत्ता पर भी जोर दिया गया। के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का फोटो धुंधला या अस्पष्ट नहीं होना चाहिए।

बीएलओ को निर्देश दिए गए कि वे बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की साफ, स्पष्ट और रंगीन तस्वीर लेकर उसे अपलोड करें, जिससे पहचान में किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ECINET प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध “बुक ए कॉल विथ बीएलओ” सुविधा को प्रभावी तरीके से लागू करने को भी कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐप के माध्यम से आने वाली मतदाताओं की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। साथ ही कॉल रिक्वेस्ट प्राप्त होते ही बीएलओ संबंधित मतदाता से तुरंत संपर्क करें।

इस बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM