झारखंड में पदोन्नत इंस्पेक्टरों के प्रशिक्षण पर सख्ती, 24 घंटे में मांगी गई अधूरी ट्रेनिंग की रिपोर्ट

झारखंड में पदोन्नत इंस्पेक्टरों के प्रशिक्षण पर सख्ती, 24 घंटे में मांगी गई अधूरी ट्रेनिंग की रिपोर्ट

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में सशर्त पदोन्नति पाए पुलिस इंस्पेक्टरों के प्रशिक्षण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और संबंधित शाखाओं के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे 28 जनवरी 2016 के बाद पदोन्नत हुए उन इंस्पेक्टरों का विवरण तत्काल भेजें, जिन्होंने अब तक आठ सप्ताह का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह जानकारी तयशुदा प्रारूप में अधिकतम 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी, ताकि लंबित प्रशिक्षण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जा सके। निर्देश के दायरे में गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, देवघर, पलामू, लातेहार, चाईबासा, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और बोकारो समेत कई जिले शामिल हैं।

इसके साथ ही अपराध अनुसंधान विभाग, संचार एवं तकनीकी सेवा, रेल पुलिस, जेपीए हजारीबाग, जेएपीटीसी पदमा, सीटीसी मुसाबनी और एटीएस रांची को भी अपनी-अपनी सूची भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने साफ तौर पर कहा है कि तय समयसीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में संबंधित एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सभी अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेने को कहा गया है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम का मकसद पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को समय पर आवश्यक प्रशिक्षण दिलाना है, ताकि उनकी कार्यक्षमता में सुधार हो और राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संभाला जा सके।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM