बजट सत्र से पहले झारखंड हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश

बजट सत्र से पहले झारखंड हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलों और रेलवे क्षेत्रों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से 17 या 18 फरवरी को रांची आ सकते हैं और जरूरत के अनुसार सत्र के बीच भी अपने निर्वाचन क्षेत्र की ओर आवागमन कर सकते हैं। ऐसे में पूर्व में हुई उग्रवादी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी SP को निर्देश दिया है कि विधानसभा सत्र के दौरान सड़क और रेलवे रूट पर गश्ती दलों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील इलाकों में लगातार सूचनाएं जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

जरूरत पड़ने पर लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग और रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) को सक्रिय करने को भी कहा गया है, ताकि किसी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

इन संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता के निर्देश

पुलिस ने कुछ प्रमुख सड़कों और जंगल-घाटी वाले इलाकों को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए उन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने को कहा है। इनमें शामिल हैं:

  • रांची-बुंडू-तमाड़ मार्ग (तैमारा घाटी)

  • रांची-हजारीबाग-कोडरमा मार्ग (चुटूपालू, चरही, नेशनल पार्क, तिलैया घाटी)

  • हजारीबाग-बगोदर-गिरिडीह मार्ग (टाटी झरिया, विष्णुगढ़, गिरिडीह घाटी)

  • रांची-सिमडेगा-गुमला मार्ग (कोलेबिरा जंगल)

  • खूंटी-चाईबासा मार्ग (बंदगांव जंगल घाटी)

  • रांची-लातेहार-पलामू मार्ग (आमझरिया, टुड़ामू, मनिका घाटी)

  • हजारीबाग-सिमरिया-चतरा पथ (सिमरिया, चतरा जंगल घाटी)

  • डालटेनगंज-छत्तरपुर-हरिहरगंज मार्ग

  • डालटेनगंज-नेतरहाट पथ (बेतला, महुआडॉड-गारू घाटी)

  • रामगढ़-गोला-बोकारो मार्ग

  • चतरा-पेलाबल-कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग

  • चौपारण-बरही-बरकट्ठा-बगोदर मार्ग

  • बगोदर-सरिया-जमुआं मार्ग

  • चान्हों-खलारी-सिमरिया मार्ग

  • चतरा-बालूमाथ-चंदवा-बुंडू-चान्हों मार्ग

  • हजारीबाग-सिमरिया मार्ग

  • हजारीबाग-बड़कागांव-खेलारी मार्ग

  • सरायकेला-खरसावां-कुचाई-दलभंगा मार्ग

  • सिनी-खरसावां मार्ग

  • कांड्रा-चौका-माड़ मार्ग

  • पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि इन रूटों पर विशेष चौकसी रखी जाए और लगातार पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जाए।

    SP को सौंपा गया जिम्मेदारी का स्पष्ट रोडमैप

    बजट सत्र के दौरान पुलिस को निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से काम करने का आदेश दिया गया है:

    • नियमित रूप से गश्ती दलों की तैनाती

  • सड़क और रेल मार्गों पर लगातार निगरानी

  • संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई

  • आवश्यकता के अनुसार विशेष टीमों और बलों की तैनाती

  • Trending News

     पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
    पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
    Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
    भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
    भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
    Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
    गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
    गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
    Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
    चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
    चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
    Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
    गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
    गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
    Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    Sep 08, 2026, 6:15:00 PM