झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

झारखंड में शहरी निकाय चुनाव की औपचारिक शुरुआत गुरुवार से हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने चुनाव से जुड़ी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी, जिसके बाद शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

राज्य के 9 नगर निगमों सहित कुल 48 नगर निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। इसके तहत उम्मीदवार 29 जनवरी से 4 फरवरी तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस चुनाव में कुल 1086 वार्डों के लिए प्रतिनिधि चुने जाएंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, सभी नगर निकायों में एक साथ 23 फरवरी को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। मतों की गिनती 27 फरवरी को की जाएगी और उसी दिन नतीजों की घोषणा होगी। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे।

इधर, मतदान की तारीख को लेकर एक नई चिंता भी सामने आई है। 23 फरवरी को ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) की हिंदी विषय की परीक्षा भी निर्धारित है। एक ही दिन परीक्षा और चुनाव होने से छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जेएसी को पूरे मामले की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM