सोमा मुंडा ह*त्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद, खूंटी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम

सोमा मुंडा ह*त्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद, खूंटी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम

आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा न्याय की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आज राज्यव्यापी एक दिवसीय झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद का सबसे अधिक प्रभाव खूंटी जिले में पड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती है।

बंद से पहले शुक्रवार देर शाम खूंटी शहर में मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस के दौरान यह चेतावनी भी दी गई कि यदि सोमा मुंडा हत्याकांड में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

झारखंड बंद को देखते हुए खूंटी जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्रमुख इलाकों में कुल 42 दंडाधिकारियों की तैनाती की है। अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार खूंटी सदर प्रखंड के हुटार, बिरहू, पिपराटोली, शिम्बुकेल, सेरेंगडीह, बस स्टैंड, ऊपर चौक, नीचे चौक, तमाड़ मोड़, बगडू चौक, कर्रा रोड, चुकरु मोड़ और चलांगी स्थित श्रद्ध कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

इसी तरह मुरहू प्रखंड में नील फैक्ट्री, कुंजला मोड़, डुडरी चौक, मुरहू बाजार, सोयको चौक और बिंदा चौक पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कर्रा प्रखंड के कर्रा चौक, कसीरा, उडीकेल, कच्चाबारी, कर्रा रेलवे स्टेशन, रेलवे फाटक, गोविंदपुर, कैंची मोड़ और लोधमा में भी प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इसके अतिरिक्त तोरपा प्रखंड के तोरपा बाजार (कर्रा मोड़ के समीप), हिल चौक, तपकरा बाजार टांड, कमड़ा मोड़, कुमांग मोड़ और दियांकेल, रनिया प्रखंड के ब्लॉक चौक तथा अड़की प्रखंड के अड़की चौक, सिंदरी चौक और सेरेंगहातु चौक पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। जिला नियंत्रण कक्ष में भी तीन दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

आदेश के अनुसार सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शनिवार सुबह आठ बजे तक अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालेंगे। एसडीओ ने सभी अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही अग्निशमन विभाग को अलर्ट पर रहने और सिविल सर्जन को आवश्यक चिकित्सा टीमों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM