झारखंड विधानसभा बजट सत्र का पूरा कैलेंडर जारी, आमने-सामने होंगे सत्ता और विपक्ष

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का पूरा कैलेंडर जारी, आमने-सामने होंगे सत्ता और विपक्ष

झारखंड की सियासी सरगर्मियां एक बार फिर तेज होने वाली हैं। राज्य विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से आरंभ होकर 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 कार्यदिवस तय किए गए हैं, जिनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस, सवाल-जवाब और विधायी कार्य देखने को मिलेंगे।

सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से

बजट सत्र के पहले दिन, यानी 18 फरवरी को राज्यपाल विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शोक प्रस्ताव के तहत सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। यदि इस बीच कोई अध्यादेश जारी हुआ है, तो उसकी प्रमाणीकृत प्रति सदन के पटल पर रखी जाएगी।

20 फरवरी को आएगा तृतीय अनुपूरक बजट

19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर सदन में चर्चा होगी। इसी क्रम में 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।
अभिभाषण पर चर्चा के बाद सरकार अपना पक्ष रखेगी और मतदान कराया जाएगा।

21 और 22 फरवरी को अवकाश रहेगा। इसके बाद 23 फरवरी को अनुपूरक बजट पर विस्तार से बहस होगी, जिसके बाद मतदान और पारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

24 फरवरी: बजट सत्र का सबसे अहम दिन

24 फरवरी को विधानसभा में बजट डे रहेगा। प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। यह दिन सत्र का सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

25 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी और सरकार उसका जवाब देगी।
26 और 27 फरवरी को आय-व्यय की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद होगा, जिसके बाद सरकार अपना उत्तर रखेगी।

होली अवकाश के बाद फिर चलेगी कार्यवाही

28 फरवरी से 8 मार्च तक होली अवकाश रहेगा। इसके बाद 9 से 13 मार्च तक प्रश्नकाल के पश्चात बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा, सरकार का जवाब और मतदान होगा।
14 और 15 मार्च को फिर से अवकाश रहेगा।

अंतिम चरण में विधेयक और संकल्प

16 और 17 मार्च को अनुदान मांगों पर अंतिम बहस और मतदान कराया जाएगा।
18 मार्च को राजकीय विधेयकों सहित अन्य शासकीय कार्य निपटाए जाएंगे।
सत्र के अंतिम दिन, 19 मार्च को प्रश्नकाल के बाद गैर-सरकारी संकल्पों पर सरकार अपना जवाब देगी और इसी के साथ बजट सत्र का औपचारिक समापन होगा।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM