JAC ने जारी की कक्षा 8, 9 और 11 की डेटशीट, फरवरी में OMR शीट पर होंगी परीक्षाएं

JAC ने जारी की कक्षा 8, 9 और 11 की डेटशीट, फरवरी में OMR शीट पर होंगी परीक्षाएं

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 8, कक्षा 9 और इंटरमीडिएट (कक्षा 11) की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। काउंसिल के अनुसार, तीनों कक्षाओं की परीक्षाएं पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (MCQ) पैटर्न पर होंगी और उत्तर OMR शीट पर दर्ज किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए हर परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

कक्षा 8: 24 फरवरी को एक ही दिन में सभी विषय

कक्षा 8 की परीक्षा 24 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होगी।

  • पहली पाली (9:45 बजे से 1:00 बजे तक): हिंदी, अंग्रेजी या अन्य भाषा में से किसी एक विषय की परीक्षा

  • दूसरी पाली (2:00 बजे से 5:15 बजे तक): गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान

  • प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र 50 अंकों का होगा। इसके अलावा, 100 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।
    एडमिट कार्ड 14 फरवरी से JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
    आंतरिक मूल्यांकन के अंक 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे।

    कक्षा 9: दो तिथियों में परीक्षा

    कक्षा 9 की परीक्षा 28 फरवरी और 2 मार्च 2026 को दो पालियों में होगी।

    • 28 फरवरी:

      • पहली पाली – हिंदी A, हिंदी B और अंग्रेजी

  • दूसरी पाली – गणित और विज्ञान

  • 2 मार्च:

    • पहली पाली – सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषा

  • हर विषय में 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जबकि 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल द्वारा किया जाएगा।
    एडमिट कार्ड 20 फरवरी से जारी किए जाएंगे।
    आंतरिक मूल्यांकन अंक 5 मार्च से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अपलोड होंगे।

    कक्षा 11: 25 से 27 फरवरी तक इंटरमीडिएट परीक्षा

    इंटरमीडिएट (कक्षा 11) की परीक्षा 25 फरवरी से 27 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

    • पहली पाली: 10:45 बजे से 12:00 या 1:00 बजे तक

  • दूसरी पाली: 2:00 बजे से 3:15 या 5:15 बजे तक

  • परीक्षाएं कोर लैंग्वेज, फिजिक्स, केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, बायोलॉजी और वैकल्पिक विषयों में होंगी। अधिकांश विषयों में 40 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि कुछ विषयों के प्रश्नपत्र 80 या 120 अंकों के भी होंगे।
    कक्षा 11 के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 2 मार्च 2026 तक अपलोड किए जाएंगे।

    जैक ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।

    Trending News

    बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
    बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
    Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
    कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
    कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
    Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
    'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
    'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
    Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
    बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
    बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
    Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
     पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
    पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
    Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
    दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
    दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
    Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
    शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
    शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
    Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
    सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
    सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
    Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
    चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
    चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
    Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
    बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
    बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
    Sep 10, 2026, 4:11:00 PM