कांग्रेस के 5 विधायकों ने आलाकमान से लगायी गुहार, पार्टी अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

कांग्रेस के 5 विधायकों ने आलाकमान से लगायी गुहार, पार्टी अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

झारखंड में कांग्रेस के भीतर असंतोष एक बार फिर सतह पर आ गया है। पार्टी के पांच विधायकों ने हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के रवैये को लेकर नाराजगी जताई है। विधायकों का कहना है कि आलाकमान के स्तर से पहले भी दो बार दखल हो चुका है, इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर न तो सुनवाई हो रही है और न ही कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है।

गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप के साथ विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा और सोनाराम सिंकू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। औपचारिक तौर पर यह मुलाकात नववर्ष की शुभकामनाओं के लिए थी, लेकिन विधायकों ने इस अवसर पर अपनी नाराजगी और पीड़ा भी सामने रख दी।

इन विधायकों की मुख्य शिकायत यह है कि जब वे अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें लेकर मंत्रियों के पास जाते हैं, तो न तो काम होता है और न ही उन्हें संतोषजनक जवाब मिलता है। खासतौर पर कांग्रेस कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी दोहराई गई। विधायकों का कहना है कि इससे उनकी छवि क्षेत्र में कमजोर पड़ रही है और वे हास्यास्पद स्थिति में आ जाते हैं।

हालांकि, विधायकों ने किसी मंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए हैं। इसी वजह से पार्टी नेतृत्व की ओर से किसी विशेष मंत्री के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी नहीं मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे पर प्रदेश प्रभारी के. राजू से चर्चा करेंगे और मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई हो सके।

मुलाकात के दौरान खरगे ने विधायकों को मनरेगा समाप्त करने के निर्णय के विरोध में आंदोलन तेज करने का भी निर्देश दिया। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार भी विधायकों को आश्वासन के अलावा कुछ खास हाथ नहीं लगा और उनकी असंतुष्टि बरकरार है।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM