ईपीएफओ ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर किया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

ईपीएफओ ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर किया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सहयोग से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत आज चैम्बर भवन में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर EPFO के क्षेत्रीय कमिश्नर राकेश कुमार सिन्हा ने योजना के उद्देश्यों और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राकेश सिन्हा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य नए रोजगार के अवसर पैदा करना और नए कर्मचारियों को औपचारिक क्षेत्र में लाना है। योजना के अंतर्गत योग्य संस्थानों को नए कर्मचारियों की भर्ती पर EPF योगदान में सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस पहल से न केवल कर्मचारियों और नियोक्ताओं को वित्तीय लाभ मिलेगा, बल्कि उद्योगों पर वित्तीय दबाव भी कम होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना 1 अगस्त 2025 से शुरू होकर 31 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में यह अगले दो साल तक भी लागू होगी। अन्य देशों के अनुभव के आधार पर, ऐसी योजनाओं से 10-15 प्रतिशत अतिरिक्त रोजगार सृजन हुआ है और भारत में इस योजना के माध्यम से लगभग साढ़े तीन करोड़ नए रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने योजना से जुड़ी कई व्यावहारिक शंकाओं के बारे में सवाल किए, जिनका श्री सिन्हा ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। उन्होंने सभी उद्योगों से अपील की कि वे अपने नए कर्मचारियों को इस योजना का लाभ अवश्य दिलाएँ ताकि संगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना उद्योग जगत और कर्मचारियों दोनों के लिए लाभकारी है। इससे औपचारिक रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार सृजन की प्रक्रिया तेज होगी। चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने EPFO के साथ मिलकर योजना के प्रचार-प्रसार और इसके प्रभावी क्रियान्वयन में पूरी सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

सभा का संचालन करते हुए प्रमोद सारस्वत ने उपस्थित व्यापारियों से आग्रह किया कि योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका होने पर उसे चैम्बर या संबंधित विभाग को अवश्य बताएं। चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आश्वस्त किया कि व्यापारियों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा और विभाग के सहयोग से किसी भी प्रकार की असमंजसता का समाधान किया जाएगा।

कार्यशाला में EPFO के असिस्टेंट कमिश्नर विमल सिंह, अंशु पटेल, राजेश कुमार वर्मा, चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल और कई अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM