मतदाता सूची में फोटो सुधार को लेकर चुनाव आयोग सख्त, 4 फरवरी तक सभी ‘ब्लर फोटो’ मामलों के निपटारे का निर्देश

मतदाता सूची में फोटो सुधार को लेकर चुनाव आयोग सख्त, 4 फरवरी तक सभी ‘ब्लर फोटो’ मामलों के निपटारे का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची में दर्ज तस्वीरों की गुणवत्ता को लेकर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं की तस्वीरें अस्पष्ट या कम गुणवत्ता की हैं, उन सभी मामलों में संबंधित बीएलओ अपने बीएलओ ऐप के माध्यम से नई तस्वीरें खींचकर अपलोड करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे सभी प्रकरणों का निष्पादन 4 फरवरी तक हर हाल में पूरा किया जाए।

बैठक के दौरान उन्होंने बीएलओ और मतदाताओं के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया। उनका कहना था कि हर मतदान केंद्र के मतदाता अपने बीएलओ को जानें और बीएलओ को भी अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

के. रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने ECINET प्लेटफॉर्म के तहत “बुक ए कॉल विद योर बीएलओ” नामक सुविधा शुरू की है। इस माध्यम से मतदाता सीधे बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इस सेवा के जरिए प्राप्त सभी शिकायतों और अनुरोधों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। ऐप में उपलब्ध कॉल-बैक सुविधा के जरिए बीएलओ को समय पर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा।

इस समीक्षा बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM