पिपरवार थाना क्षेत्र में बाल अपहरण की साजिश नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से टली अनहोनी

पिपरवार थाना क्षेत्र में बाल अपहरण की साजिश नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से टली अनहोनी

पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बचरा 122 कॉलोनी में मंगलवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। यहां दो वर्षीय मासूम को अगवा करने की कोशिश की गई, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ के कारण बच्चे की जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खोजबीन के दौरान पास के जंगल से बच्चे को प्लास्टिक के बोरे के अंदर बरामद किया। बच्चे का मुंह कपड़े से बांधा गया था और वह बेहोशी की हालत में मिला। समय रहते उसे निकाल लेने के कारण बड़ी अनहोनी टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब एक महिला ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बच्चे को लेकर जाते हुए देखा। महिला के शोर मचाने पर कॉलोनी में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के इलाकों और जंगल की ओर तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में बच्चे को बरामद कर लिया गया।

बरामद मासूम की पहचान सीता कुमार (उम्र करीब 2 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बुंडू पंचायत के बटुका गांव निवासी टेकलाल महतो और सुनीता देवी का पुत्र बताया जा रहा है, जो वर्तमान में बचरा 122 कॉलोनी में रह रहा था। बच्चे की हालत देखकर ग्रामीणों में गुस्सा और डर दोनों साफ नजर आया।

तीन लोगों पर जताई जा रही संलिप्तता की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के पीछे तीन संदिग्ध पुरुषों की भूमिका हो सकती है। इसी बीच तलाशी अभियान के दौरान बचरा साइडिंग के पास जंगल से करीब तीन वर्षीय एक अन्य किड्स स्कूल के बच्चे की स्कूल ड्रेस (पैंट-शर्ट) भी बरामद हुई, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई।

लोगों को आशंका है कि मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस जांच में जुटी, जंगलों में तलाशी अभियान जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की ओर से आसपास के जंगलों और संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इलाके में डर और आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद बचरा 122 कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

यह घटना अभिभावकों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आई है, जिससे इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM