‘कैप्टन कूल’ बन सकते हैं झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द MoU होने की संभावना

‘कैप्टन कूल’ बन सकते हैं झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द MoU होने की संभावना

झारखंड पर्यटन को देश-दुनिया में नई ऊंचाई देने की दिशा में राज्य सरकार एक अहम कदम उठाने जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में सरकार और एमएस धोनी के बीच जल्द ही औपचारिक समझौता (एमओयू) होने की संभावना जताई जा रही है।

हाल ही में रांची में महेंद्र सिंह धोनी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसके बाद से इस प्रस्ताव को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, पर्यटन विभाग ने झारखंड के प्रचार-प्रसार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर उन्होंने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

अब विभागीय स्तर पर इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों का मानना है कि एमएस धोनी जैसी वैश्विक पहचान वाली शख्सियत के जुड़ने से झारखंड की ब्रांड वैल्यू को बड़ी मजबूती मिलेगी। उनकी लोकप्रियता के जरिए राज्य के जलप्रपात, पहाड़ी इलाके, घने वन क्षेत्र, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध आदिवासी संस्कृति को व्यापक मंच मिल सकता है।

पर्यटन विभाग की कार्ययोजना के तहत झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एमएस धोनी के साथ प्रोमोशनल वीडियो शूट किए जाने की योजना है। इन वीडियो को डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विभिन्न प्रचार अभियानों के माध्यम से देश-विदेश में प्रसारित किया जाएगा, ताकि झारखंड को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM