चाईबासा जिले में भारत बंद का असर, दुकानें-बैंक बंद, बसों और भारी वाहनों का परिचालन ठप

चाईबासा जिले में भारत बंद का असर, दुकानें-बैंक बंद, बसों और भारी वाहनों का परिचालन ठप

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में गुरुवार को चाईबासा जिले में भारत बंद का आह्वान किया गया। बैंकिंग और मजदूर संगठनों के समर्थन में बंद को लेकर चाईबासा, जगन्नाथपुर, झींकपानी, नोवामुंडी, बड़ाजामदा सहित कई इलाकों में समर्थक सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया।

सुबह से ही चाईबासा शहर में बंद का प्रभाव स्पष्ट दिखा। अधिकांश दुकानों के शटर नहीं खुले और बैंकिंग गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बंद समर्थकों ने प्रदर्शन किया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पहले से ही तैनात कर दिया गया था।

वहीं जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय में बंद का असर मिला-जुला रहा। गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगने के कारण ग्रामीण बड़ी संख्या में खरीद-बिक्री के लिए पहुंचे। सुबह बंद समर्थकों ने मुख्य चौक पर टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया, जिसे पुलिस ने तत्काल पहुंचकर बुझा दिया। इसके बाद धीरे-धीरे बाजार की दुकानें खुलने लगीं और दोपहिया व चारपहिया वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। हालांकि भारी वाहनों और यात्री बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा।

कुमारडुंगी में बंद समर्थकों ने मुख्य चौक पर बाजार बंद कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। जैंतगढ़ क्षेत्र में भी बंद का असर आंशिक रूप से देखा गया।

चंपूआ क्षेत्र में बंद का असर अपेक्षाकृत अधिक रहा। यहां ट्रक और बसों की आवाजाही रुक गई, वहीं बैंक भी बंद रहे। जिले के कई हिस्सों में लेन-देन प्रभावित होने की सूचना मिली।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे जिले में पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। हालांकि दिनभर कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM