यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड-यूपी-दिल्ली रूट पर शुरू होगी नई ट्रेन सेवा

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड-यूपी-दिल्ली रूट पर शुरू होगी नई ट्रेन सेवा

झारखंड के यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय ने एक नई ट्रेन सेवा की घोषणा कर राहत भरी खबर दी है। मंत्रालय की ओर से पुरुलिया से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो झारखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरों को भी जोड़ेगी।

प्रस्तावित रूट के अनुसार यह ट्रेन रांची, लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज होते हुए आगे अयोध्या धाम, लखनऊ और फिर आनंद विहार टर्मिनल तक पहुंचेगी। इस नई ट्रेन की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पलामू सांसद विष्णुदयाल राम को पत्र भेजकर दी है।

बताया गया है कि पलामू को लखनऊ से सीधे जोड़ने की मांग सांसद विष्णुदयाल राम लंबे समय से उठा रहे थे। उन्होंने लोकसभा में इस मुद्दे को रखा था और रेल मंत्री से कई बार मुलाकात कर ट्रेन सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। इसी पहल के बाद अब इस ट्रेन को मंजूरी मिली है।

रेल मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन संचालित की जाएगी। इसके शुरू होने से पलामू और आसपास के इलाकों के लोगों को दिल्ली और लखनऊ के लिए यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

विशेष रूप से लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज कराने जाने वाले मरीजों को इस ट्रेन से सीधा लाभ मिलेगा। वहीं वाराणसी, अयोध्या धाम जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगी।

नई ट्रेन सेवा की घोषणा के बाद सांसद विष्णुदयाल राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पलामू क्षेत्र के लोग काफी समय से लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM