सारंडा में नक्सलियों पर फिर प्रहार, मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर

झारखंड के सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार सुबह एक बार फिर आमना-सामना हुआ। यह मुठभेड़ किरीबुरू के दुर्गम इलाके में कुमड़ी और हिंजोदिरी गांवों के बीच हुई, जिसमें एक महिला नक्सली को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

ताजा कार्रवाई के साथ ही इस ऑपरेशन में अब तक मारे गए नक्सलियों की संख्या 16 हो गई है। इससे एक दिन पहले, गुरुवार सुबह इसी इलाके में हुई बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। उन मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल और अनमोल भी शामिल थे।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ चल रहे इस व्यापक अभियान में आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया। ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर और ड्रोन कैमरों की मदद से इलाके की निगरानी और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य

Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच

Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी

Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात

Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त

Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका

Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित

Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश

Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा

Sep 10, 2026, 4:11:00 PM