विनय चौबे प्रकरण में ACB की कार्रवाई तेज, साले से जुड़े होमियोपैथिक क्लिनिक पर छापा

विनय चौबे प्रकरण में ACB की कार्रवाई तेज, साले से जुड़े होमियोपैथिक क्लिनिक पर छापा

निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को राजधानी के अशोक नगर इलाके में स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में छापेमारी की। इस दौरान जांच टीम ने क्लिनिक से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले और कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह क्लिनिक विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी के स्वामित्व में है, जबकि इसका संचालन उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी द्वारा किया जा रहा है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रियंका त्रिवेदी पेशे से होमियोपैथिक चिकित्सक हैं और वही क्लिनिक में प्रैक्टिस करती हैं।

बताया गया है कि पूछताछ के दौरान शिपिज त्रिवेदी ने एसीबी को पहले ही यह जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी उक्त क्लिनिक में इलाज करती हैं। इसके बाद एसीबी ने जब मामले की गहराई से जांच की, तो वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि क्लिनिक शिपिज त्रिवेदी की संस्था के रूप में पंजीकृत है।

इन्हीं तथ्यों की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की कार्रवाई की और क्लिनिक से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि इन कागजातों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM