एसआईआर को लेकर डीईओ ने किया डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में चल रहे कार्यों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समीक्षा की।

एसआईआर को लेकर डीईओ ने किया डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में चल रहे कार्यों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समीक्षा की। उन्होंने चैनपुर प्रखंड कार्यालय एवं बन्दुवा पंचायत भवन में लगाए गए डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण कर बूथवार प्राप्त किए गए प्रपत्र-6 की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिन बूथों पर प्रपत्र-6 का कलेक्शन अपेक्षाकृत कम पाया गया, वहां संबंधित कर्मियों से कम कलेक्शन के कारणों की जानकारी ली गई। वहीं, जिन बूथों पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संबंधित बूथ क्षेत्र के सभी योग्य नागरिकों से प्रपत्र-6 प्राप्त कर लिया गया है, वहां के बीएलओ एवं सुपरवाइजर को इसकी लिखित पुष्टि देने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके भारतीय युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाना है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी बूथ क्षेत्र में कोई योग्य मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

उन्होंने प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के अनुरूप ही पूरी की जाए।

इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी लेस्लीगंज प्रखंड सभागार पहुंचे और वहां चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड के सोनबर्षा, खैराट एवं गोराडी खास क्षेत्रों में प्रपत्र-6 के कम कलेक्शन के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान जिले का कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, यही निरीक्षण एवं समीक्षा का मुख्य उद्देश्य है। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें तथा आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें।निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी उदय रजक, संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

एसआईआर को लेकर डीईओ ने किया डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण
एसआईआर को लेकर डीईओ ने किया डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण
Oct 07, 2026, 7:38:00 PM
 डैम में कूदकर 15 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
डैम में कूदकर 15 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
Oct 07, 2026, 7:23:00 PM
झारखंड सरकार पर सुदेश महतो का हमला, बोले-नौकरी परीक्षाओं की हो सीबीआई जांच
झारखंड सरकार पर सुदेश महतो का हमला, बोले-नौकरी परीक्षाओं की हो सीबीआई जांच
Oct 07, 2026, 7:09:00 PM
 जमुई में अपराध बेलगाम: चोरी-छिनतई के बाद अब दिनदहाड़े गोली मारकर लूट, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल
जमुई में अपराध बेलगाम: चोरी-छिनतई के बाद अब दिनदहाड़े गोली मारकर लूट, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल
Oct 07, 2026, 6:50:00 PM
ठनका गिरने से एक की मौत, दो घायल, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
ठनका गिरने से एक की मौत, दो घायल, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
Oct 07, 2026, 6:41:00 PM
राज्य में डेंगू के मामलों में उल्लेखनीय कमी, वर्ष 2026 में अब तक डेंगू से एक भी मौत नहीं
राज्य में डेंगू के मामलों में उल्लेखनीय कमी, वर्ष 2026 में अब तक डेंगू से एक भी मौत नहीं
Oct 07, 2026, 6:39:00 PM
गोपालगंज में 'सेवा ज्योति यात्रा' व 'विकसित भारत संकल्प सभा' का भव्य आयोजन, BJP क़े कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
गोपालगंज में 'सेवा ज्योति यात्रा' व 'विकसित भारत संकल्प सभा' का भव्य आयोजन, BJP क़े कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
Oct 07, 2026, 6:22:00 PM
डिग्री कॉलेज चौक से गांधी मैदान तक निकली सेवा ज्योति यात्रा, रंगोली के जरिए दिया सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश
डिग्री कॉलेज चौक से गांधी मैदान तक निकली सेवा ज्योति यात्रा, रंगोली के जरिए दिया सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश
Oct 07, 2026, 6:06:00 PM
17 महीने से मुआवजे का इंतजार, आठवीं बार टूटा BCCL का वादा
17 महीने से मुआवजे का इंतजार, आठवीं बार टूटा BCCL का वादा
Oct 07, 2026, 5:42:00 PM
बेवजह का तमाशा कर रहे राहुल गांधी, बन गये हैं विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली डॉ. संतोष सुमन
बेवजह का तमाशा कर रहे राहुल गांधी, बन गये हैं विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली डॉ. संतोष सुमन
Oct 07, 2026, 5:33:00 PM