झारखंड सरकार पर सुदेश महतो का हमला, बोले-नौकरी परीक्षाओं की हो सीबीआई जांच

बोकारो के बारी कोऑपरेटिव में आयोजित मिलन समारोह में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने झारखंड सरकार और सरकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की योग्यता का आकलन उनकी क्षमता से नहीं, बल्कि उनके क्षेत्र के आधार पर किया जाए।

झारखंड सरकार पर सुदेश महतो का हमला, बोले-नौकरी परीक्षाओं की हो सीबीआई जांच

बोकारो के बारी कोऑपरेटिव में आयोजित मिलन समारोह में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने झारखंड सरकार और सरकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जनता, छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारियों तक पर दबाव और प्रताड़ना की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की योग्यता का आकलन उनकी क्षमता से नहीं, बल्कि उनके  क्षेत्र के आधार पर किया जा रहा है।

सुदेश महतो ने नौकरी देने वाली संस्थाओं पर उठ रहे सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि अब यह चिंता का विषय है कि आखिर कौन-सी संस्था भरोसे के योग्य रह गई है। सीआईडी की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि एक ओर कोर्ट में दिए शपथ पत्र में परीक्षा प्रक्रिया के मापदंड सही बताए गए, जबकि दूसरी ओर उसी जांच एजेंसी की ओर से परीक्षा में पैसे के लेनदेन की बात कही जा रही है। उन्होंने इसी विरोधाभास का हवाला देते हुए सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई।

ईवीएम को लेकर उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया पर लोगों के सवाल हैं तो चुनाव आयोग को उन शंकाओं का जवाब देना चाहिए। उनका कहना था कि सवालों को खत्म किया जाना चाहिए, सिस्टम को नहीं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत बताते हुए व्यापक चर्चा की वकालत की।

वहीं, एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों का भी जवाब सामने आना चाहिए और पूरे विषय पर तथ्यात्मक चर्चा होनी चाहिए।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

एसआईआर को लेकर डीईओ ने किया डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण
एसआईआर को लेकर डीईओ ने किया डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण
Oct 07, 2026, 7:38:00 PM
 डैम में कूदकर 15 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
डैम में कूदकर 15 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
Oct 07, 2026, 7:23:00 PM
झारखंड सरकार पर सुदेश महतो का हमला, बोले-नौकरी परीक्षाओं की हो सीबीआई जांच
झारखंड सरकार पर सुदेश महतो का हमला, बोले-नौकरी परीक्षाओं की हो सीबीआई जांच
Oct 07, 2026, 7:09:00 PM
 जमुई में अपराध बेलगाम: चोरी-छिनतई के बाद अब दिनदहाड़े गोली मारकर लूट, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल
जमुई में अपराध बेलगाम: चोरी-छिनतई के बाद अब दिनदहाड़े गोली मारकर लूट, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल
Oct 07, 2026, 6:50:00 PM
ठनका गिरने से एक की मौत, दो घायल, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
ठनका गिरने से एक की मौत, दो घायल, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
Oct 07, 2026, 6:41:00 PM
राज्य में डेंगू के मामलों में उल्लेखनीय कमी, वर्ष 2026 में अब तक डेंगू से एक भी मौत नहीं
राज्य में डेंगू के मामलों में उल्लेखनीय कमी, वर्ष 2026 में अब तक डेंगू से एक भी मौत नहीं
Oct 07, 2026, 6:39:00 PM
गोपालगंज में 'सेवा ज्योति यात्रा' व 'विकसित भारत संकल्प सभा' का भव्य आयोजन, BJP क़े कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
गोपालगंज में 'सेवा ज्योति यात्रा' व 'विकसित भारत संकल्प सभा' का भव्य आयोजन, BJP क़े कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
Oct 07, 2026, 6:22:00 PM
डिग्री कॉलेज चौक से गांधी मैदान तक निकली सेवा ज्योति यात्रा, रंगोली के जरिए दिया सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश
डिग्री कॉलेज चौक से गांधी मैदान तक निकली सेवा ज्योति यात्रा, रंगोली के जरिए दिया सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश
Oct 07, 2026, 6:06:00 PM
17 महीने से मुआवजे का इंतजार, आठवीं बार टूटा BCCL का वादा
17 महीने से मुआवजे का इंतजार, आठवीं बार टूटा BCCL का वादा
Oct 07, 2026, 5:42:00 PM
बेवजह का तमाशा कर रहे राहुल गांधी, बन गये हैं विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली डॉ. संतोष सुमन
बेवजह का तमाशा कर रहे राहुल गांधी, बन गये हैं विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली डॉ. संतोष सुमन
Oct 07, 2026, 5:33:00 PM