पलामू में सनसनी! JMP कॉम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर ह*त्या

पलामू में सनसनी! JMP कॉम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर ह*त्या

पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र स्थित जेएमपी कॉम्प्लेक्स में रविवार देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विनोद पांडेय के रूप में हुई है, जो नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे के बाद कुछ हमलावर एक कार और एक स्कूटी से जेएमपी कॉम्प्लेक्स पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात विनोद पांडेय को निशाना बनाते हुए उनके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मेदिनीनगर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड का संबंध 15 जुलाई को जेएमपी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक जन्मदिन समारोह के दौरान हुए विवाद से जोड़ा जा रहा है। उस कार्यक्रम में डांस और तेज आवाज में बज रहे संगीत को लेकर कर्मचारियों और पार्टी में मौजूद लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इसी विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई सोमवार को अदालत में निर्धारित है। बताया जा रहा है कि उस पार्टी में शामिल कुछ लोग प्रभावशाली परिवारों से जुड़े थे और उनका एक राजनीतिक दल से भी संबंध बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
Oct 17, 2026, 4:53:00 PM
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Oct 17, 2026, 4:27:00 PM
 प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
Oct 17, 2026, 4:22:00 PM
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Oct 17, 2026, 3:43:00 PM
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM