पलामू : झारखंड से बिहार भेजी जा रही थी शराब की बड़ी खेप, 150 कार्टन माल के साथ दो धराये

पलामू : झारखंड से बिहार भेजी जा रही थी शराब की बड़ी खेप, 150 कार्टन माल के साथ दो धराये

पलामू जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय सरोज प्रजापति और 41 वर्षीय सुरेंद्र महतो के रूप में हुई है। दोनों रांची जिले के निवासी हैं। सरोज प्रजापति औरमांझी थाना क्षेत्र के बारीडीह का रहने वाला है, जबकि सुरेंद्र महतो चान्हो थाना अंतर्गत पंडरी पचम्बा गांव का निवासी बताया गया है।

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ अभियान
पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को गुरुवार को सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार के औरंगाबाद जिले की ओर अवैध शराब की बड़ी खेप भेजी जाने वाली है। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान एक संदिग्ध पीकअप वैन को रोका गया। वाहन में सवार लोगों ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करते हुए दावा किया कि वैन में पानी लदा हुआ है और इसके समर्थन में इनवॉयस बिल भी दिखाया गया। हालांकि, जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद हुई।

1342 लीटर शराब, वाहन और मोबाइल जब्त
पुलिस ने मौके से कुल 150 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी मात्रा करीब 1342 लीटर बताई जा रही है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और पीकअप वैन को भी कब्जे में लिया गया है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रांची से शराब लाकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM