36 घंटे बाद डैम से मिला मजदूर का श*व, परिजनों ने जताई ह*त्या की आशंका

36 घंटे बाद डैम से मिला मजदूर का श*व, परिजनों ने जताई ह*त्या की आशंका

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित खैरादोहर पंचायत के बाराखाड़ डैम से गुरुवार सुबह करीब 36 घंटे की तलाश के बाद एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सलैया खुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र सिंह, पिता रामविलास सिंह, के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, महेंद्र सिंह 21 जुलाई की शाम अपने गांव के ही दो लोगों के साथ घर से निकले थे। उनकी पत्नी देवंती देवी का आरोप है कि दोनों व्यक्ति उन्हें पहले शराब पिलाने के बाद मछली पकड़ने के बहाने अपने साथ ले गए। रात करीब आठ बजे के बाद महेंद्र सिंह का कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बावजूद जब वे घर नहीं लौटे तो परिवार की चिंता बढ़ गई। आरोप है कि उनके साथ ले जाए गए मोबाइल फोन और कपड़े भी गायब हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और नौडीहा बाजार थाना पुलिस की संयुक्त तलाश के बाद गुरुवार सुबह बाराखाड़ डैम से उनका शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

मृतक की मां पर्वती देवी ने गांव के ही दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया और उसकी हत्या कर शव डैम में फेंक दिया गया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महेंद्र सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मजदूरी कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी और चार बच्चों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलने पर नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
Oct 17, 2026, 4:53:00 PM
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Oct 17, 2026, 4:27:00 PM
 प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
Oct 17, 2026, 4:22:00 PM
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Oct 17, 2026, 3:43:00 PM
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM