वायरल डांस वीडियो के बाद हुसैनाबाद थानेदार लाइन हाजिर, चंदन कुमार होंगे नये प्रभारी

वायरल डांस वीडियो के बाद हुसैनाबाद थानेदार लाइन हाजिर, चंदन कुमार होंगे नये प्रभारी

पलामू जिले में पुलिस महकमे के भीतर प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कई पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापन से जुड़े आदेश जारी किए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर योगदान देने और 24 घंटे के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

इन आदेशों के तहत हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर कर पुलिस केंद्र, पलामू भेज दिया गया है। उनकी जगह पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार को हुसैनाबाद थाने की कमान सौंपी गई है। यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो के बाद की गई है, जिसमें 26 जनवरी को इंस्पेक्टर सोनू चौधरी अपनी पत्नी के साथ पुलिस वर्दी में डांस करते नजर आए थे। वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कदम उठाया।

तबादले और नई पदस्थापना सूची

अधिकारी का नामवर्तमान पदनया पदस्थापन
इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरीथाना प्रभारी, हुसैनाबादपुलिस केंद्र, पलामू
इंस्पेक्टर चंदन कुमारपुलिस अंचल निरीक्षक, पाटनथाना प्रभारी, हुसैनाबाद
इंस्पेक्टर सुरेश मंडलप्रभारी, अभियोजन कोषांग (एसपी कार्यालय)पुलिस अंचल निरीक्षक, पाटन

एसपी रीष्मा रमेशन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी समय पर अपने नए कार्यस्थल पर योगदान सुनिश्चित करें। तबादला आदेश की प्रतिलिपि पुलिस उपमहानिरीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभागीय पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर तथा संबंधित थानों को भी भेज दी गई है, ताकि आदेश का त्वरित अनुपालन हो सके।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM