बाढ़ में बह गईं किताबें, लेकिन नहीं टूटा कृतिका का हौसला, डीसी ने कहा, मन से करना पढ़ाई

झारखंड के पलामू जिले से हौसलों को बढ़ाने वाली खबर है। यहां एक पांचवी की कक्षा के मनुहार को डीसी ने तुरंत पूरा किया और हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बाढ़ में बह गईं किताबें, लेकिन नहीं टूटा कृतिका का हौसला, डीसी ने कहा, मन से करना पढ़ाई

झारखंड के पलामू जिले से हौसलों को बढ़ाने वाली खबर है। यहां एक पांचवी की कक्षा के मनुहार को डीसी ने तुरंत पूरा किया और हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं डीसी ने अधिकारियों को इस बात की भी हिदायत दी कि बच्ची की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

दरअसल पूरी कहानी कुछ ऐसी है कि जिले में कोयल नदी में बाढ़ आयी थी। तब इस पानी ने अपने साथ तो सबकुछ बहा कर ले जाने का प्रयास किया लेकिन पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली एक छोटी सी लडकी के हौसले को बाढ़ का पानी नहीं बहा पाया। मिली खबर के अनुसार बुधवार को पलामू के डीसी दिलीप प्रताप सिंह के जन समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे जिले से फरियादी अपनी समस्या को लेकर पहुंचे हुए थे। इन्ही फरियादियों की भीड में एक छोटी सी लडकी भी खडी थी।

जिले के मेदिनीनगर के सुदना बैंक कॉलोनी की निवासी कृतिका इस जन समाधान कार्यक्रम में अपनी पडोस की आंटी के साथ वहां आयी हुई थी। कृतिका के मन के किसी कोने में झिझक तो थी लेकिन एक हौसला भी था। बताया जा रहा है कि जब जब कृतिका की बारी आई तो उसने हिम्मत जुटाई और डीसी दिलीप प्रताप सिंह के सामने अपनी बात रखी। कृतिका ने बताया कि कोयल नदी की बाढ़ का पानी घर में घुस गया और उसकी किताबें-कॉपियां बह गईं। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि परिवार आसानी से नई किताबें खरीद सके। उसने यह भी जानकारी दी कि उसके पिताजी काम नहीं करते हैं। जबकि मां दूसरे के घरों में जाकर घरेलू काम करती है।

इतनी छोटी से मासूम की बात सुनकर डीसी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लिया और जिला शिक्षा अधीक्षक को तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। डीसी ने बच्ची से कहा कि बेटा, ठीक से पढ़ाई करना। हर संभव मदद की जाएगी। डीसी के आदेश के बाद तुरंत कार्रवाई हुई और कृतिका के मदद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग छात्रा को जल्द ही किताबें और कॉपियां उपलब्ध करायेगा। विभागीय स्तर पर उसकी पढ़ाई में भी हर संभव सहयोग करेगा। विभाग की ओर से कृतिका के परिजनों से सरकारी स्कूल में नामांकन को लेकर भी बातचीत की गई है। डीइओ ने बताया कि छात्रा को जल्द किताबें और कॉपियां दी जा रही हैं। शिक्षा विभाग उसकी पढ़ाई में भी मदद करेगा। उन्होंने कृतिका के परिजनों से सरकारी स्कूल में नामांकन को लेकर भी बातचीत की है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM