शुरू हुई दुर्गापूजा की तैयारी, इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर बनेगा पंडाल

झारखंड में दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसी क्रम में धनबाद जिले में भी इस साल आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर चहल पहल शुरू हो गयी है।

शुरू हुई दुर्गापूजा की तैयारी, इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर बनेगा पंडाल

झारखंड में दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसी क्रम में धनबाद जिले में भी इस साल आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर चहल पहल शुरू हो गयी है। जिले के झारखंड मैदान में इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन बेहद खास और भव्य होने जा रहा है। 27वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और खूंटी पूजन के साथ कर दिया गया है। इस बार पूजा पंडाल इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर तैयार किया जाएगा, जिस पर करीब 28 से 30 लाख रुपये खर्च होंगे। झारखंड मैदान स्थित श्री श्री सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा समिति द्वारा गुरुवार को वैदिक विधि-विधान के साथ खूंटी पूजन किया गया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों ने पंडाल निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

समिति के महासचिव राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2002 से लगातार आयोजित हो रही यह पूजा इस वर्ष अपने 27वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस बार पंडाल की मुख्य थीम "इंडोनेशिया का आदिवासी महल" होगी। खास बात यह है कि पंडाल को बांस, चटाई और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया जाएगा। पूरी तरह इको-फ्रेंडली इस पंडाल को आकर्षक और अनूठा स्वरूप देने की तैयारी चल रही है।

वहीं, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा और विशेष विद्युत सज्जा की व्यवस्था भी पश्चिम बंगाल के दीघा से की जा रही है। महालया के अगले दिन से ही श्रद्धालुओं के लिए पंडाल और आकर्षक लाइटिंग के दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार आगामी 12 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ पूजा का विधिवत शुभारंभ होगा, जबकि 23 अक्टूबर को भव्य झांकियों के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। पूजा समिति का दावा है कि इंडोनेशियाई आदिवासी महल की अनूठी थीम, भव्य प्रतिमा और आकर्षक विद्युत सज्जा इस बार झारखंड मैदान के दुर्गा पूजा पंडाल को धनबाद के प्रमुख आकर्षणों में शामिल करेगी।


धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट


Trending News

हथियार सप्लाई करने आया था सप्लायर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
हथियार सप्लाई करने आया था सप्लायर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
Aug 20, 2026, 4:38:00 PM
राजधानी में बवाल, कौशल विकास केंद्र बंद होने पर मंत्री, सचिव पर भड़के लोग
राजधानी में बवाल, कौशल विकास केंद्र बंद होने पर मंत्री, सचिव पर भड़के लोग
Aug 20, 2026, 4:30:00 PM
 जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, ग्रामीण विकास में बेहतर समन्वय पर जोर
जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, ग्रामीण विकास में बेहतर समन्वय पर जोर
Aug 20, 2026, 4:14:00 PM
शुरू हुई दुर्गापूजा की तैयारी, इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर बनेगा पंडाल
शुरू हुई दुर्गापूजा की तैयारी, इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर बनेगा पंडाल
Aug 20, 2026, 3:45:00 PM
राजगीर में RLM का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, पिता-पुत्र रहेंगे मौजूद, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान
राजगीर में RLM का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, पिता-पुत्र रहेंगे मौजूद, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान
Aug 20, 2026, 3:38:00 PM
सड़क दुर्घटना में घायल था अज्ञात, मदद के लिए तुरंत आगे आए मेयर संजीव सिंह
सड़क दुर्घटना में घायल था अज्ञात, मदद के लिए तुरंत आगे आए मेयर संजीव सिंह
Aug 20, 2026, 3:32:00 PM
पूर्व पीएम राजीव गांधी की 82वीं जयंती, कांग्रस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन
पूर्व पीएम राजीव गांधी की 82वीं जयंती, कांग्रस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन
Aug 20, 2026, 3:23:00 PM
फेसबुक पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पटना के मरीन ड्राइव से युवक गिरफ्तार
फेसबुक पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पटना के मरीन ड्राइव से युवक गिरफ्तार
Aug 20, 2026, 3:14:00 PM
प्रज्ञा मिश्रा की बहन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बैंक कर्मी ने बहन को मारा फिर खुद को मार ली गोली
प्रज्ञा मिश्रा की बहन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बैंक कर्मी ने बहन को मारा फिर खुद को मार ली गोली
Aug 20, 2026, 2:52:00 PM
बाढ़ में बह गईं किताबें, लेकिन नहीं टूटा कृतिका का हौसला, डीसी ने कहा, मन से करना पढ़ाई
बाढ़ में बह गईं किताबें, लेकिन नहीं टूटा कृतिका का हौसला, डीसी ने कहा, मन से करना पढ़ाई
Aug 20, 2026, 2:47:00 PM