फेसबुक पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पटना के मरीन ड्राइव से युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

फेसबुक पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पटना के मरीन ड्राइव से युवक गिरफ्तार

गोपालगंज। सोशल मीडिया पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क़े सरैया वार्ड संख्या-02, क़े रहने वाले मोहन राम क़े पुत्र राजू कुमार राम क़े रूप में की गई है।

निरीक्षण के दौरान सामने आया मामला

पुलिस द्वारा 18 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के नियमित निरीक्षण के दौरान फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट संज्ञान में आई। पोस्ट में एक विशेष धार्मिक समुदाय को लक्षित करते हुए अभद्र और आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाली भाषा का प्रयोग किया गया था।

पटना के मरीन ड्राइव से हुई गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई शुरू की और 19 अगस्त 2026 को नगर थाना में कांड संख्या-827/26 दर्ज किया। मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान के बाद नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजू कुमार राम को पटना के मरीन ड्राइव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में कबूला जुर्म

कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा जेल में भेज दिया है।

बोले एसपी....

वहीं इस मामले में एसपी विनय तिवारी ने वताया की सोशल मीडिया पर भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली, भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँचाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट  

Trending News

हथियार सप्लाई करने आया था सप्लायर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
हथियार सप्लाई करने आया था सप्लायर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
Aug 20, 2026, 4:38:00 PM
राजधानी में बवाल, कौशल विकास केंद्र बंद होने पर मंत्री, सचिव पर भड़के लोग
राजधानी में बवाल, कौशल विकास केंद्र बंद होने पर मंत्री, सचिव पर भड़के लोग
Aug 20, 2026, 4:30:00 PM
 जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, ग्रामीण विकास में बेहतर समन्वय पर जोर
जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, ग्रामीण विकास में बेहतर समन्वय पर जोर
Aug 20, 2026, 4:14:00 PM
शुरू हुई दुर्गापूजा की तैयारी, इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर बनेगा पंडाल
शुरू हुई दुर्गापूजा की तैयारी, इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर बनेगा पंडाल
Aug 20, 2026, 3:45:00 PM
राजगीर में RLM का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, पिता-पुत्र रहेंगे मौजूद, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान
राजगीर में RLM का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, पिता-पुत्र रहेंगे मौजूद, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान
Aug 20, 2026, 3:38:00 PM
सड़क दुर्घटना में घायल था अज्ञात, मदद के लिए तुरंत आगे आए मेयर संजीव सिंह
सड़क दुर्घटना में घायल था अज्ञात, मदद के लिए तुरंत आगे आए मेयर संजीव सिंह
Aug 20, 2026, 3:32:00 PM
पूर्व पीएम राजीव गांधी की 82वीं जयंती, कांग्रस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन
पूर्व पीएम राजीव गांधी की 82वीं जयंती, कांग्रस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन
Aug 20, 2026, 3:23:00 PM
फेसबुक पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पटना के मरीन ड्राइव से युवक गिरफ्तार
फेसबुक पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पटना के मरीन ड्राइव से युवक गिरफ्तार
Aug 20, 2026, 3:14:00 PM
प्रज्ञा मिश्रा की बहन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बैंक कर्मी ने बहन को मारा फिर खुद को मार ली गोली
प्रज्ञा मिश्रा की बहन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बैंक कर्मी ने बहन को मारा फिर खुद को मार ली गोली
Aug 20, 2026, 2:52:00 PM
बाढ़ में बह गईं किताबें, लेकिन नहीं टूटा कृतिका का हौसला, डीसी ने कहा, मन से करना पढ़ाई
बाढ़ में बह गईं किताबें, लेकिन नहीं टूटा कृतिका का हौसला, डीसी ने कहा, मन से करना पढ़ाई
Aug 20, 2026, 2:47:00 PM