दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत पहाड़गोड़ा के सिद्धू कान्हू मैदान के पास दो बैलों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बीती रात किसी अज्ञात वाहन से दो बैलों को सड़क पर फेंक दिया गया।

दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत पहाड़गोड़ा के सिद्धू कान्हू मैदान के पास दो बैलों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बीती रात किसी अज्ञात वाहन से दो बैलों को सड़क पर फेंक दिया गया। इस घटना में एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में पशुओं के साथ हो रहे कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर चिंता जताई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की मांग घटना पर भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुखद और चिंताजनक है। प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करनी चाहिए तथा घायल बैल के इलाज और उसकी सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए। 

गो तस्करी पर रोक लगाने की उठाई मांग 

माधव चंद्र महतो ने नाला विधानसभा के पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नाला क्षेत्र में गो तस्करी पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 

भाजपा नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नाला क्षेत्र में गो तस्करी पर रोक नहीं लगाई गई, तो भाजपा थाने का घेराव करेगी और इस मुद्दे पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की मौके पर कुंदन गोस्वामी, जीवन मंडल, तपन सिंह, गया प्रसाद मंडल, जगबंधु घोष, पूर्ण मंडल आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM