अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज

मोकामा विधायक अनंत सिंह के जदयू से निष्कासन के बाद बिहार का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के शीर्ष नेता नीतीश कुमार से मुलाकात की।

अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज

मोकामा विधायक अनंत सिंह के जदयू से निष्कासन के बाद बिहार का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। वहीं जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष से सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा भी कर दी। इस कार्रवाई के बाद जेडीयू के भीतर हलचल तेज हो गई। इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के शीर्ष नेता नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है।

मोकामा विधायक अनंत सिंह पर कार्रवाई के ठीक एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उनकी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से करीब 30 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। ललन सिंह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ललन सिंह ने मुख्यमंत्री को पार्टी के फैसले की जानकारी दी और अनंत सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई और उसके पीछे की परिस्थितियों पर चर्चा हुई। 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने के बाद ललन सिंह अचानक पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मिलने पहुंच गए। अनंत सिंह के निष्कासन के बाद ललन सिंह की इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच मुलाकातों का सिलसिला शनिवार शाम से ही चर्चा में है। शनिवार शाम नीतीश कुमार खुद ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इसके बाद रविवार को ललन सिंह ने पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और फिर नीतीश कुमार के आवास पहुंच गए। 

बता दें कि जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा भी विधानसभा अध्यक्ष से की है। बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर हुए चुनाव के दौरान जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करने के बाद यह कार्रवाई हुई है।

Trending News

पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
Oct 25, 2026, 2:50:00 PM
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
Oct 25, 2026, 2:39:00 PM
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का  शिलान्यास
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास
Oct 25, 2026, 2:27:00 PM
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
Oct 25, 2026, 2:12:00 PM
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Oct 25, 2026, 1:28:00 PM