ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी

गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा पुरानी बाजार में स्थित विकास ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार की दुकान की दीवार काटकर अज्ञात चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और एक लाख रुपये नकद की चोरी कर ली।

ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी

गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा पुरानी बाजार में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाजार में स्थित विकास ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार की दुकान की दीवार काटकर अज्ञात चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और एक लाख रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर दाऊद गांव निवासी स्व केदार प्रसाद का बेटा मुन्ना सोनी रोज की तरह अपना दुकान बंद कर घर चला गया था।। इसी बीच देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार को काट दिया और अंदर प्रवेश कर गए। 

दुकान के अंदर रखी तिजोरी की लॉकर को तोड़कर खंगालते हुए चोरों ने सोने और चांदी के महंगे जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी कीमत 20लाख रुपए थी। इसके अलावा काउंटर में रखे एक लाख रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह दुकान के मालिक ने दुकान खोली और अंदर का सामान बिखरा हुआ तथा दीवार में बड़ा सा छेद देखा।

घटना की सूचना मिलते ही दुकान मालिक और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।  इसकी सूचना कुचायकोट थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ-साथ दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस चोरी की घटना के बाद सासामुसा बाजार के दुकानदारों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार में इतनी बड़ी चोरी होना पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लूटे गए सामान की बरामदगी की जाए और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
Oct 25, 2026, 2:50:00 PM
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
Oct 25, 2026, 2:39:00 PM
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का  शिलान्यास
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास
Oct 25, 2026, 2:27:00 PM
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
Oct 25, 2026, 2:12:00 PM
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Oct 25, 2026, 1:28:00 PM
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM