मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर स्थित रेफरल अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर स्थित रेफरल अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में शोक के साथ-साथ नाराजगी का माहौल है।

मृतका की पहचान कल्पा थाना क्षेत्र के शंकरगंज गांव निवासी किरण कुमारी के रूप में हुई है। वह प्रसव के लिए अपने मायके मखदुमपुर आई हुई थी। परिजनों के अनुसार, किरण की तबीयत पहले ठीक थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे मखदुमपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। 

बताया जाता है कि ऑपरेशन के जरिए उसने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान ही किरण की हालत बिगड़ने लगी और वह गिर गई। इसके बाद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

परिजनों के मुताबिक, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान किरण की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में मातम छा गया। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। 

फिलहाल, महिला की मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अस्पताल प्रबंधन या संबंधित चिकित्सकों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Oct 25, 2026, 1:28:00 PM
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Oct 25, 2026, 1:06:00 PM
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
Oct 25, 2026, 12:47:00 PM
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
Oct 25, 2026, 12:02:00 PM
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
Oct 25, 2026, 11:39:00 AM
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
Oct 25, 2026, 11:14:00 AM
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 25, 2026, 11:01:00 AM
 जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
Oct 25, 2026, 10:48:00 AM
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
Oct 25, 2026, 10:29:00 AM