सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थानाक्षेत्र के जीतन छपरा गांव में शनिवार को खौफनाक मंजर देखने को मिला। जहां एक साल के बच्चे का सिर दुर्गा मंदिर में मिला। ग्रामीणों ने मंदिर में सिर देखा। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

पटना/बिहटा: पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थानाक्षेत्र के जीतन छपरा गांव में शनिवार को खौफनाक मंजर देखने को मिला। जहां एक साल के बच्चे का सिर दुर्गा मंदिर में मिला। ग्रामीणों ने मंदिर में सिर देखा। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। शुरुआती जानकारी में बच्चे के बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया गया है.पुलिस गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जीतन छपरा गांव निवासी रंजू यादव का 22 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार उर्फ बाला पिछले कई महीनो से नशे का आदी था और इसी नशे के कारण उसने अपने सबसे छोटे भाई को पहले घर से गोद में उठाकर घर से 200 मीटर दूर दुर्गा मंदिर में जाकर गर्दन काट कर बलि चढ़ा दी और सर को रखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
इधर गांव के लोग जब मंदिर में यह सब देखा तब तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर गांव में खबर आग की तरह फैल गई। मृतक के माता-पिता भी मंदिर पहुंचे तो देखा कि उनका डेढ़ साल का पुत्र का सर मंदिर में पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है घटना में उपयोग की गई हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।
इधर मौके पर पहुंचे पालीगंज डीएसपी 2 पंकज शर्मा ने जानकारी पटना FSL टीम को दी है ।जहां एफएसएल टीम में मौके पहुंचे के मामले की जांच में जुट गई है। घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज डीएसपी 2 पंकज शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी मिली कि जीतन छपरा गांव के दुर्गा मंदिर में किसी बच्चे का शो रखा हुआ है।
इसके बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना की जांच FSL टीम कर रही है। आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।
पटना/बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट













