अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...

जेडीयू से निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। साथ ही अनंत सिंह ने दावा किया कि अब जेडीयू 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...

बिहार MLC चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्‍याशी नीरज कुमार का खुल्‍लम-खुल्‍ला विरोध करने वाले अनंत सिंह पर पार्टी ने कार्रवाई कर दी है। जेडीयू ने मोकामा से विधायक अनंत सिंह को छह साल के लिए  पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है। जेडीयू से निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। साथ ही अनंत सिंह ने दावा किया कि अब जेडीयू 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

जेडीयू से निष्‍कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई अफसोस नहीं है और न ही इस फैसले से उन्हें कोई परेशानी है। अनंत सिंह ने दावा किया कि अब जेडीयू 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी नीतीश कुमार की थी, लेकिन अब जब नीतीश कुमार सक्रिय भूमिका में नहीं हैं तो पार्टी में बचा ही क्या है? 

अनंत सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें निष्कासित करने वालों ने खुद क्या योगदान दिया है? उन्होंने नीतीश कुमार के साथ अपने रिश्तों को लेकर कहा-मेरे और नीतीश जी के बीच कोई दूरी नहीं है। हमारे संबंध अच्छे हैं।मैं कभी उनसे मिलने भी जाऊंगा। उन्होंने दोहराया कि वह अपनी पार्टी बनाएंगे और चुनाव के नतीजों से सब कुछ साफ हो जाएगा।

विधायक अनंत सिंह ने कहा कि जेडीयू 12 सीटों तक सिमट जाएगी। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि पार्टी को औकात का पता चल जाएगा। साथ ही बताया कि वे नीतीश कुमार के साथ थे और साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है और इसका असर आगे देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को अपनी कार्रवाई का नतीजा पता चल जाएगा। 

बता दें कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 24 अक्टूबर को अनंत सिंह के निष्कासन का आदेश जारी किया था। पार्टी ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी पर छह साल की कार्रवाई की है। आरोप है कि अनंत सिंह लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।  सबसे बड़ा आरोप पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ काम करने का है।  

Trending News

'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
Oct 25, 2026, 12:47:00 PM
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
Oct 25, 2026, 12:02:00 PM
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
Oct 25, 2026, 11:39:00 AM
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
Oct 25, 2026, 11:14:00 AM
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 25, 2026, 11:01:00 AM
 जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
Oct 25, 2026, 10:48:00 AM
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
Oct 25, 2026, 10:29:00 AM
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक की हत्या का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक की हत्या का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली
Oct 25, 2026, 10:15:00 AM
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM