'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 139वें एपिसोड का लोक सेवक आवास में श्रवण किया। आज के 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा बिहार के मखाना की विदेशों में निर्यात की चर्चा पर आभार जताया।

'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 139वें एपिसोड का लोक सेवक आवास में श्रवण किया। आज के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के पूर्णिया के मखाना की विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 'मन की बात' के माध्यम से निरंतर जमीनी हुनर और स्थानीय उत्पादों को संबल दिया है। आज पूर्णिया के मखाना का राष्ट्रीय मंच से उल्लेख किए जाने से सीमांचल सहित पूरे बिहार के मखाना किसानों, प्रसंस्करणकर्ताओं और ग्रामीण उद्यमियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह संबोधन बिहार की ब्रांडिंग और वैश्विक पहचान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, उनकी बेहतर पैकेजिंग एवं विपणन तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता, ई-संजीवनी, विज्ञान एवं अनुसंधान, ब्रेन रिसर्च, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़े विषयों के महत्व पर चर्चा की गई। इससे देश को ज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।


Trending News

सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Oct 25, 2026, 1:28:00 PM
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Oct 25, 2026, 1:06:00 PM
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
Oct 25, 2026, 12:47:00 PM
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
Oct 25, 2026, 12:02:00 PM
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
Oct 25, 2026, 11:39:00 AM
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
Oct 25, 2026, 11:14:00 AM
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 25, 2026, 11:01:00 AM
 जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
Oct 25, 2026, 10:48:00 AM
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
Oct 25, 2026, 10:29:00 AM