पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने लूट की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए पांच पेशेवर एवं वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल फोन और 32,400 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने लूट की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए पांच पेशेवर एवं वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दुधपुरा जेल के पीछे की।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ पेशेवर अपराधी समस्तीपुर एवं वैशाली जिले में लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए अवैध हथियारों के साथ एकत्रित हुए हैं। सूचना की सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष मुफ्फसिल अजीत प्रसाद सिंह एवं डीआईयू टीम द्वारा घेराबंदी कर पांच अपराधियों को पकड़ा गया, जबकि चार अन्य अपराधी झाड़ एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

क्या-क्या बरामद हुआ -

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल फोन और 32,400 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम व इतिहास -

1.  दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर (भटवन वार्ड-10, हसनपुर) - सबसे शातिर। इस पर ताजपुर, मुफ्फसिल, पातेपुर और जनदाहा (वैशाली) थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और UAPA सहित कुल 7 गंभीर कांड दर्ज हैं।

2.  चंदन कुमार उर्फ दीपक (बसडिया वार्ड-10, दलसिंहसराय) - लूट का पेशेवर अपराधी, इस पर दलसिंहसराय, उजियारपुर, सरायरंजन और विभूतिपुर थानों में लूट के 9 कांड दर्ज हैं।

3.  मो. रहमतुल्ला उर्फ साहेब (चकनूर धर्मपुर, मुफ्फसिल) - नगर थाना में आर्म्स एक्ट का कांड दर्ज।

4.  मो. तालिब (हसनपुर ओस्ती वार्ड-08, महुआ-वैशाली) - महुआ थाना में NDPS एक्ट के तहत वांछित।

5.  राहुल कुमार (रामपुर दुधपुरा वार्ड-04, मुफ्फसिल) - मुफ्फसिल थाना में POCSO एक्ट के तहत वांछित।

पुलिस सभी के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और फरार चार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, एसआई कंदन बास्की, एसआई अमित कुमार (DIU), एसआई दीपशिखा सिन्हा, एसआई राहुल कुमार, एसआई संदीप कुमार, बिहार STF की टीम एवं अन्य जवान शामिल थे।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट  

Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM