SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
पलामू। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में पलामू पुलिस द्वारा 'Run For Unity’ के तहत दौड़ का आयोजन किया गया।

पलामू। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में पलामू पुलिस द्वारा 'Run For Unity’ के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिस पदाधिकारियों, जवानों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और देश की एकता का संदेश दिया।
पुलिस के आला अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए:अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री चिरंजीवी मंडलअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजेश यादवप्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश रामशहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवारचैनपुर थाना प्रभारी लालजीसार्जेंट विमल कुमारइसके अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी दौड़ में शामिल हुए।
एकता और भाईचारे का दिया संदेश
दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की मजबूती "विविधता में एकता" में ही है। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करना था।दौड़ के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा।पलामू पुलिस की
आम जनता से अपील
पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समरस समाज के निर्माण में सहयोग करें।'Run For Unity' का आयोजन यह दर्शाता है कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट













