राजगीर में RLM का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, पिता-पुत्र रहेंगे मौजूद, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय विमर्श शिविर आयोजन को लेकर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश राजगीर पहुंचे। राजगीर की धरती पर पहली बार पिता और पुत्र की जोड़ी विमर्श शिविर में एक साथ मंच साझा करेंगे।

राजगीर में RLM का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, पिता-पुत्र रहेंगे मौजूद, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर स्थित कन्वेशन सेंटर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय विमर्श शिविर आयोजन को लेकर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश राजगीर पहुंचे। राजगीर पहुंचने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया। राजगीर की धरती पर पहली बार पिता और पुत्र की जोड़ी विमर्श शिविर में एक साथ मंच साझा करेंगे। 

विमर्श  शिविर के दौरान पार्टी संगठन के मजबूती पर बात होगी। इसके अलावा अलग-अलग मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं से सीधे चर्चा होगी। युवाओं और राजनीतिक में कैसे भागीदारी बढ़ाई जा सके, कैसे संगठन और सोशल मीडिया में सकारात्मक इस्तेमाल हो सकता है। इन सभी बातों पर भी चर्चा होगी। 

इस विमर्श शिविर में दूसरे राज्यों से भी कार्यकर्ता शिरकत करने पहुंचे हैं। यूपी चुनाव पर दीपक प्रकाश ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। यूपी चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी का संगठन यूपी में भी है और पार्टी एनडीए का हिस्सा भी है। उत्तर प्रदेश में एनडीए के साथ रहकर ही हम लोग चुनाव लड़ेंगे। 

उन्होंने यूपी में  सीट बंटवारा के संबंध में कहा कि सीट बंटवारे में  एनडीए और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विदेश से छुट्टी लेकर छात्रों के मुद्दे पर आंदोलन करने आए हैं। उन्होंने तेजस्वी को सलाह देते हुए कहा कि वे विपक्ष में सकारात्मक भूमिका निभाए। विदेश से छुट्टी लेकर इस तरह कार्यक्रम नहीं करें। कभी-कभी छुट्टी लेकर विदेश जाएं।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM