प्रज्ञा मिश्रा की बहन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बैंक कर्मी ने बहन को मारा फिर खुद को मार ली गोली
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित आईसीआईसी बैंक के पास आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत 37 वर्षीय दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बैंक अफसर दिव्या मिश्रा मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। गोमती नगर स्थित आईसीआईसी बैंक के पास आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत 37 वर्षीय दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद बैंक कर्मी फरार हो गया। फिर खुद की भी जान ले ली। बैंक अफसर दिव्या मिश्रा मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। पॉश इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस बाजपेई ने दिनदहाड़े बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने घर पहुंचकर अपनी बहन की भी हत्या कर दी। फिर अंत में खुद को गोली उड़ाकर सुसाइड कर लिया। मृतका दिव्या मिश्रा मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में काम करती थीं। पति साकेत बाजपेयी भी एसबीआई में काम करता था। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था। आलमबाग में रहने वालीं दिव्या मिश्रा ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह दिव्या मिश्रा रोज की तरह गोमतीनगर स्थित अपने बैंक में काम कर रही थीं। सुबह बैंक पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आया और उन्हें बैंक के गेट से बाहर बुलाया गया। आरोपी पति मानस दोनों हाथों में पिस्टल लेकर बैंक के बाहर खड़ा था। जैसे ही दिव्या बाहर आईं, उसने बातचीत की कोशिश की। दिव्या के अनदेखा करने पर आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ 2 गोलियां दाग दीं। दिव्या लहूलुहान हालत में गिर गईं। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में महिला अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बैंक के बाहर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मानस बाजपेई ऑटो में सवार होकर हुसड़िया चौराहे स्थित अपने निवास पर पहुंचा। घर पहुंचते ही मानस ने अपनी सगी बहन को भी गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों हत्याओं (पत्नी और बहन) को अंजाम देने के बाद आरोपी मानस ने पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।











